फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three women took girl with them after wearing burqa and converted her to religion in Badaun

बदायूं: बुर्का पहनाकर किशोरी को घर से साथ ले गईं तीन महिलाएं, धर्म परिवर्तन कराने के बाद बनाया बंधक

Fri, 22 Sep 2023 08:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Sep 2023 08:58 PM IST
सार

बदायूं में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। तीन मुस्लिम महिलाएं एक किशोरी को उसके घर से बुर्का पहानाकर ले गईं और फिर धर्म परिवर्तन कराकर बंधक बना लिया। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
three women took girl with them after wearing burqa and converted her to religion in Badaun
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कादरचौक थाना क्षेत्र की एक किशोरी को तीन मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनाकर ले गईं और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया, लेकिन 18 सितंबर से अब तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पिता का आरोप है कि तीनों मुस्लिम महिलाएं और एक युवक किशोरी को कहीं ले गई हैं। उन्होंने किशोरी को कहीं बंधक बना लिया। पिता ने तीनों मुस्लिम महिलाओं समेत युवक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर ने पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 18 सितंबर को उसयां किशोरी को बुलाकर अपने साथ ले गईं, लेकिन की बेटी घर पर मौजूद थी। इसी दौरान कुछ मुस्लिम लड़कियां उनके घर आईं थी। वह लड़कियां कस्बे की ही रहने वाली हैं। इससे परिवार वालों ने भी कोई ऐतराज नहीं किया। वह लड़किइसके बाद किशोरी घर लौटकर नहीं आई। जब वह किशोरी को तलाश करते हुए लड़कियों के घर पहुंचे, तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन


परिवार वाले तब से किशोरी को लगातार तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस खोजबीन के दौरान परिवार वालों को ऐसी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला, जिसे देखकर परिवार वाले भी हैरान रह गए। सीसीटीवी कैमरे में उनकी बेटी को तीन मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनाकर ले जाती हुई दिखाई दी हैं। उनके साथ एक युवक भी चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि उन महिलाओं ने उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी को कहीं गायब कर दिया है। थाना पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed