फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three died after drinking poisonous tea

यूपी: घर में चाय पीने से हुई 3 की मौत

Sat, 22 Feb 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 22 Feb 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
three died after drinking poisonous tea

यूपी के औरैया में जहरीली चाय पीने से एक महिला, उसके एक वर्ष के पुत्र और पड़ोसी की अकाल मौत हो गई। महिला ने चाय बनाते समय उसमें चीनी की जगह भूलवश कीटनाशक डाल दिया था। पुलिस ने तीनो शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिए।

विज्ञापन


घटना बेला थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर के मजरा पुर्वा विधि की है। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे मोतीलाल की पत्नी शील कुमारी (40) रोजाना की तरह घर पर चाय बना रही थी।
विज्ञापन


तभी उसने पड़ोसी जयचंद्र (45) को घर के सामने से गुजरते देख उसे भी चाय पीने के लिए बुला लिया। इसके बाद शीलकुमारी ने जयचंद्र के अलावा अपने एक वर्षीय पुत्र मोहित को भी चाय पिलाई। चाय पीते ही कुछ पल में तीनों एक-एक कर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर पहुंचे परिजनों के चीख-पुकार मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आनन-फानन में तीनों का पहले गांव में ही घरेलू उपचार किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने लगी। तीनों को बेहोशी की हालत में बिधूना सीएचसी ले जाया गया।


चिकित्सकों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बेला सत्यनारायन शुक्ला मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति मोतीलाल ने बताया कि शक्कर के डिब्बे के पास कीटनाशक फ्लोराडेक्स का भी डिब्बा रखा था।

चाय बनाते समय ध्यान न देने के कारण उसकी पत्नी ने चाय में शक्कर की जगह कीट नाशक डाल दिया था। पुलिस ने तीनो के शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed