फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Threats to bomb Atala Masjid in jaunpur

ऐतिहासिक अटाला मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खंगाला चप्पा-चप्पा

Sat, 07 Mar 2020 07:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Threats to bomb Atala Masjid in jaunpur
जौनपुर की अटाला मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी के जौनपुर में शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे ऐतिहासिक अटाला मस्जिद और मोहम्मद हसन कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वायड के साथ पुलिस ने घंटे भर में मस्जिद और कालेज का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


पुलिस को डायल 112 पर जिस मोबाइनल नंबर से यह धमकी मिली थी वह नंबर स्विच ऑफ हो गया। सूचना देने वाले का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। एक युवक को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। पुलिस को जब यह धमकी मिली तो उस वक्त आईजी जोन भी इसी जिले में थे।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. अनिल पांडेय, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, लाइनबाजार और कोतवाली थाने की फोर्स, डागस्क्वायड टीम आनन फानन में मौके पर पहुंच गई। अटाला मस्जिद के अंदर और बाहर की तरफ कोना-कोना डागस्क्वायड ने छान लिया लेकिन कहीं कोई विस्फोटक या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद हसन इंटर और डिग्री कालेज में भी छानबीन की गई। सुबह अचानक भारी पुलिस बल के हरकत में आने से आस पास के लोग भी हैरान हो गए। अटाला मस्जिद के आस पास के लोगों को भी जब पता चला कि यहां विस्फोटक की सूचना पुलिस को मिली है तो वे भी सहम गए।

थोड़ी देर में छानबीन के बाद पुलिस को जब पता चला कि कहीं कोई विस्फोटक नहीं है तो लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने उस नंबर पर सम्पर्क करने की कोशिश की जिससे सूचना मिली थी तो वह भी बंद आ रहा था। दोपहर बाद क्राइम ब्रांच ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही झूठी सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अटाला मस्जिद और मोहम्मद हसन कालेज को बम से उड़ाने की किसी ने झूठी सूचना पुलिस को डायल 112 नंबर पर दी थी। सूचना देने वाले का पुलिस पता लगा रही है। उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -विजय सिंह मीना, आईजी जोन वाराणसी मंडल।

मस्जिद में चलाता है मोहम्मद हसन प्राइमरी सेक्शन

Threats to bomb Atala Masjid in jaunpur
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

अटाला मस्जिद को बम से उड़ाने की झूठी सूचना ही सही पर मस्जिद के साथ मोहम्मद हसन कालेज को उड़ाने की सूचना के पीछे का रहस्य का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि विस्फोटक से उड़ाने की झूठी सूचना जिसने भी दी उसने और किसी दूसरी इमारत का नाम क्यों नहीं लिया।

मोहम्मद हसन कालेज का नाम लेने की क्या वजह हो सकती है। यह तो संबंधित की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है कि अटाला मस्जिद में ही मोहम्मद हसन कालेज का प्राइमरी सेक्सन चलता है।

हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं और न किसी तरह का विवाद। शिक्षक संस्था सामाजिक सौहार्द को बनाने का प्रयास करती है। यह सूचना पुलिस के पास ही आई थी। उन्हीं के माध्यम से जानकारी दी गई। पुलिस का पूरा सहयोग किया गया। पुलिस की सतर्कता सराहनीय है। अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ.अब्दुल कादिर खान, प्राचार्य मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed