{"_id":"1dff91525d1c3fc235aebd530451b3e9","slug":"threaten-to-blow-up-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलकायदा का पत्र! एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलकायदा का पत्र! एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Sep 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान बुधवार से और सतर्क हो गए। एक गुमनाम व्यक्ति ने एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी को पत्र भेजकर दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन विमान से एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पत्र लिखने वाले शख्स ने अपने को अलकायदा का सदस्य बताया है और लिखा है कि उसके इस मिशन में एयरपोर्ट के मैकेनिकल विभाग में सेवारत एक कर्मचारी भी शामिल है।
विज्ञापन
पत्र मिलने के बाद सुरक्षा प्रभारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और पूरे प्रकरण से वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया लेकिन आईजी जीएल मीणा का कहना है कि उनको कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रभारी एचके ब्रह्मा ने बताया कि पत्र की जांच की जा रही है। यह बेहद संवेदनशील मामला है। यह किसी की खुराफात भी हो सकती है मगर हम इस धमकी को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
उधर, एयरपोर्ट के निदेशक एस के मल्लिक ने इस घटना की बाबत कहा कि फौरी तौर पर तो यह किसी की शरारत लगती है। मगर हम मामले की जांच करा रहे हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।