फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   these women police officers also faced eve teasing

'बस-ट्रेन में घूरती निगाहें, ऑफिस में बॉस की बुरी नजर'

Tue, 05 Feb 2013 11:45 AM IST
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद Updated Tue, 05 Feb 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
these women police officers also faced eve teasing

यूपी पुलिस में शामिल होने वाली जांबाज बेटियों में जज्बा कुछ अलग है। इनमें से कुछ ने टीजिंग का ‘टार्चर’ सहा है तो बस और ट्रेन में घूरती निगाहों के बीच यात्रा की है। दफ्तर में बॉस और दूसरे लोगों के कमेंट सुने हैं। कुछ ऐसे वाकये भी हैं जिन्हें वे याद करके आज भी सिहर जाती हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बीते वक्त के जिक्र से ही उनका चेहरा गुस्से से तमतमा गया। मुट्ठी भिंच गई।

विज्ञापन


...मानो चैलेंज कर रही हों कि अब कोई ऐसा करके तो देखे, मुंहतोड़ जवाब तो देंगी ही साथ ही सामने आने वाली हर अबला के लिए वे ऐसे दरिंदों को ढूंढ-ढूंढकर सजा दिलाएंगी। पीटीसी में एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 67 बेटियां दारोगा बन गईं। आज ये इस काबिल हो गईं हैं कि दूसरों की सुरक्षा कर सकें। पीड़ितों को न्याय दिला सकें। लेकिन इससे पूर्व जब उनको पुलिस की वरदी नहीं मिली थी और आम लड़कियों की तरह से थीं तब इन्हें भी कदम कदम पर बहुत कुछ सहना पड़ा है।
विज्ञापन


'ऐसे कमेंट कि बता नहीं सकते'
कानपुर निवासी श्वेता यादव एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। लेकिन उसके बॉस का व्यवहार ठीक नहीं था लिहाजा नौकरी छोड़नी पड़ी। अनुराधा भी प्राइवेट कंपनी में सर्विस करती थीं। वहां भी उन्हें बहुत कुछ बर्दाश्त करना पड़ा। संभल की रहने वाली प्रतिमा त्यागी तो कालेजों के दिनों को याद करके घबरा जाती हैं। बोलीं, हम सभी सहेलियां कालेज से घर जा रहे थे। रास्ते में खड़े कुछ लड़कों ने ऐसे कमेंट किए कि बता नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


'घर से निकलना मुश्किल'
महाराजगंज की अनीता यादव ट्रेन की एक घटना का जिक्र करती हैं। अनीता ने बताया कि हम ट्रेन में थे। वहीं एक परिवार बैठा था। उनमें दो लड़कियां थी। कुछ लफंगे ट्रेन में चढ़े और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। मन किया कि इन लोगों को उठाकर ट्रेन से बाहर फेंक दूं। इलाहाबाद की रंजना पांडेय का कहना है कि आज वाकई लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल है। गुंड़ों के भय से कई लड़कियां तो कालेज जाना भी बंद कर देती हैं।


'पांच दिन कालेज नहीं गई'
प्राइवेट स्कूल में एक साल तक नौकरी करने वाली कल्पना और गीता चौहान तो आप बीती बताते बताते रुआंसी हो जाती हैं। कहती हैं, पांच दिन कालेज नहीं गई थी। भैया से बताती तो झगड़ा होता। लिहाजा खामोश रही। जिक्र केवल इन्हीं का नहीं है बल्कि सोमवार को पासआउट होने वाली अधिकांश लड़कियों ने ऐसे राज खोलें, जिन पर अब तक चुप्पी साधे थीं। लेकिन उन्होंने हर मुसीबत का चट्टान की तरह मुकाबला किया और अपना एक मुकाम हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed