{"_id":"5f0b23ee026b683b0c17d327","slug":"the-young-man-of-bihar-bought-land-on-the-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन में चांद को देख वहां जाने का था सपना, इस युवक ने चांद पर ही खरीद ली जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन में चांद को देख वहां जाने का था सपना, इस युवक ने चांद पर ही खरीद ली जमीन
Sun, 12 Jul 2020 08:23 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बिहार
अमर उजाला नेटवर्क, बिहार
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
चंद्रमा की सतह
- फोटो : Social media
बोधगया के युवक नीरज कुमार का चांद पर जमीन लेने का सपना पूरा हो गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उसने चांद पर एक एकड़ जमीन की खरीददारी की है। पेशे से प्रापर्टी डीलर नीरज का कहना है कि बचपन में चांद को देखकर वहां जाने का सपना बुनता था।
विज्ञापन
चांद पर जमीन खरीदकर उसने बचपन का सपना साकार कर दिया। नीरज कुमार बताते हैं कि चांद पर जमीन की बिक्री की जानकारी न्यूज के माध्यम से मिली थी। चांद पर जमीन खरीदने की खबर देख साल 2019 में उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्लॉट लेने के लिए फार्म भेजा गया, जिसमें कई प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। जो कागजात मांगे गये, वह सब उपलब्ध कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ दिन पहले चांद पर जमीन खरीदने का एप्रूवल लेटर आ गया। उन्होंने बताया कि उनके बचपन का सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन