{"_id":"5b90d480867a557f677335ea","slug":"the-crowd-is-also-making-violent-incident-in-protest-against-the-sc-st-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भीड़ हो रही उग्र, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भीड़ हो रही उग्र, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च
टीम डिजिटल, आगरा
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया मार्च।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शहर से लेकर देहात तक एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार सुबह से ही प्रदर्शन जारी हैं। आगरा मंडल में बंद का पूरा असर दिख रहा है। लोग सड़क पर उतर आए हैं और विरोधी स्वर उग्र होने लगे हैं। आंदोलन में कई जगह तोड़फोड़ भी की जा रही है।
विज्ञापन
आगरा के शमसादबाद में एक महापुरुष की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई। उग्र आंदोलनकारियों ने एक मूर्ति को तोड़ दिया। इससे तनाव का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए पुलिस तत्काल एक्शन में आई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। एक उग्र घटना खंदौली में भी हुई। उग्र आंदोलनकारियों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है। आंदोलन का रूख तेज पकड़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक हर इलाके में प्रदर्शनकारयों की टोलियां सड़कों पर उतर रही हैं। वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत बंद के आव्हान पर स्कूलों-कॉलेजों ने एक दिन पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं गुरुवार को सुबह से सभी बाजार भी बंद रहे। हालात ये रहे कि लोगों को सुबह नाश्ते के ठेले तक नहीं मिले। बंद का असर चाय-नाश्ता, पानठेला में देखने को मिला। कपड़ा, सराफा, किराना समेत सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन
बंद को देखते हुए पुलिस जवान जगह-जगह तैनात किए गए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है। इसके बाद भी कहीं-कहीं उग्र घटनाएं भी सामने आ रही हैं।