{"_id":"222ccf2c-bc06-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"talwar-couple-petitioned-special-cbi-court-to-leave-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर छोड़ने को तलवार दंपति ने दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर छोड़ने को तलवार दंपति ने दी अर्जी
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 गवाहों को तलब किए जाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के साथ ही आरुषि-हेमराज मर्डर केस के आरोपी तलवार दंपति अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट में तलवार दंपति ने अर्जी देकर एनसीआर छोड़ने की अनुमति मांगी है। आरोपियों की अर्जी पर कोर्ट मंगलवार को फैसला देगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच तलवार दंपति सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश हुए।
विशेष अनुमति याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आरोपी राजेश तलवार और नूपुर तलवार ने अपने अधिवक्ता सत्यकेतू सिंह और मनोज शिशौदिया के माध्यम से अर्जी देकर कोर्ट से मांग की कि उन्हें एनसीआर छोड़ने की अनुमति दी जाए, जिससे वह हाईकोर्ट जा सकें।
विज्ञापन
अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक आरके सैनी और बीके सिंह ने इस पर विरोध जताया। न्यायाधीश ने अर्जी पर फैसले के लिए अब 14 मई की तारीख तय की है।