{"_id":"5be5c09abdec2269685b0dd4","slug":"sword-attack-on-a-man-in-ramkola","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः युवक की गर्दन पर तलवार से हमला, ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः युवक की गर्दन पर तलवार से हमला, ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक को पीटा, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के रामकोला कस्बे के मथुरा नगर में 24 वर्षीय एक युवक के गर्दन पर शुक्रवार की रात सवा 9 बजे किसी ने तलवार हमला कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिरकर तडपने लगा। वहां से जा रहे एक अन्य युवक को लोगों ने हमले के शक में पकड़कर जमकर पिटाई की। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को रामकोला सीएचसी पर लेकर लोग पहुंचे। वहां से डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
रामकोला कस्बे के मथुरानगर निवासी 24 वर्षीय प्रीतम मद्धेशिया अपने घर के बाहर खड़े थे कि तभी किसी ने उनकी गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गिरकर छटपटाने लगे। इसकी सूचना परिजनों और लोगों को हुई तो सभी सडक की तरफ दौड़े, जहां पिडारी निवासी राजेश यादव उम्र 30 वर्ष वही टहलते हुए मिल गया। उसी को हमलावर होने के संदेह में लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामकोला सीएचसी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, प्रीतम मदधेशिया की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाज कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, वहीं ग्रामीण की पिटाई से घायल राजेश यादव को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले की जांच करने में जुट गए। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन