फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   zila panchayat post reserved for woman third time

तीसरी बार महिला के पाले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद

Thu, 18 Mar 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat post reserved for woman third time
सुल्तानपुर। शासन की ओर से जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष का पद तीसरी बार महिलाओं के हिस्से में दिया गया है। चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद से अध्यक्ष पद को एक बार एससी तो दो बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस बार सामान्य महिला के हिस्से में सीट जाने से चुनाव में घमासान के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था में शासन ने संभावित पंचायत निर्वाचन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया है। वर्ष 1995 से प्रदेश में शुरू हुई चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था में वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित था, तब जानकी पाल अध्यक्ष चुनी गई थीं।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष सामान्य होने पर सामान्य निर्वाचन में अमिता सिंह अध्यक्ष चुनी गई थीं। अमिता सिंह के विधायक चुने जाने के बाद राजकिशोर सिंह अध्यक्ष बने। वर्ष 2005 में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण होने पर गीता सरोज जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था के तहत वर्ष 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया तो बसपा के सीताराम वर्मा अध्यक्ष चुने गए। उपचुनाव में पृथ्वीपाल यादव सपा से अध्यक्ष बने।

वर्ष 2015 में शासन ने अध्यक्ष पद फिर अनारक्षित कर दिया। इस चुुनाव में ऊषा सिंह अध्यक्ष चुनी गईं। इस बार शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए जाने से चुनाव में घमासान के आसार बढ़ गए हैं। संबंधित खबर पेज 3 पर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed