फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youths angry over stopping the bullet attacked

Sultanpur News: बुलेट रोकने से नाराज युवकों ने किया था हमला

Wed, 29 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youths angry over stopping the bullet attacked
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बुलेट रोकने से नाराज युवकों ने दरोगा व सिपाही पर लोह की रॉड से हमला किया था। दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि सिपाही को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस दो नामजद व अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार देर्रशाम प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा पुलिस टीम के साथ कुड़वार कस्बे में गश्त पर थे। तभी बुलेट सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। इस घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस टीम में शामिल दरोगा रामबाबू सिंह सिपाही अनुज तिवारी के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकल गए। दोनों लौट रहे थे। तभी वाहन चेकिंग से नाराज अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति सिंह निवासी गौहनिया, थाना गौरीगंज, अमेठी और अमरनाथ तिवारी उर्फ लोदे निवासी प्रतापपुर, थाना कुड़वार बाइक से प्रतापपुर गांव के पास पहुंचे और रुकने की आवाज दी। दरोगा रामबाबू सिंह और सिपाही अनुज तिवारी रुकते ही बाइक सवार दोनों लोग उन्हें गालियां देने लगे। आरोपियों के घर की महिलाएं व पुरुष भी लाठी-डंडा व लोहे के राॅड लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

विरोध करने पर अभय प्रताप सिंह और अमरनाथ तिवारी ने दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। सिपाही अनुज तिवारी की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां दरोगा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दरोगा रामबाबू की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर अभय प्रताप सिंह व अमरनाथ तिवारी को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed