फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth used to rob to give gifts to girlfriend in sultanpur.

Sultanpur: प्रेमिका को तोहफा देने के लिए करते थे लूट, दो गिरफ्तार, नोएडा में करते हैं प्राइवेट नौकरी

Mon, 05 Sep 2022 01:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 01:56 PM IST
सार

सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो कि अपनी प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए लूट करते थे। 

विज्ञापन
youth used to rob to give gifts to girlfriend in sultanpur.
सुल्तानपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए लूट के आरोपी, सुल्तानपुर पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया सामान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर रविवार की सुबह जिले की स्वाट और दोस्तपुर थाने की संयुक्त टीम की शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से बीते दिनों बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से हुई 70 हजार रुपये की लूट में से बचे 57 हजार तीन सौ रुपये की बरामदगी भी हुई है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक और दो तमंचा व कारतूस भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पकड़े गए अर्जुन पांडेय और हर्षित मिश्रा डग्गू नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों अपनी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट खरीदकर देते थे। गिफ्ट में रुपयों की कमी न हो इसके लिए चोरी से लेकर लूट तक करते थे। दोनों आरोपियों के पास से मुठभेड़ के बाद बुलेट मिली हैं। उसे इन दोनों ने नोएडा की गौर सिटी से एक नवंबर 2021 को चुराई थी।
विज्ञापन


मालूम रहे कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के विंदवन गांव निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय (42) निवासी दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। 24 अगस्त की सुबह जितेंद्र कुमार केंद्र पर पहुंचकर शटर का ताला खोल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और जितेंद्र के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया था। गोली जितेंद्र के हाथ में लगी और वे गिर पड़े थे। बैग में रखे 70 हजार रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे। एसपी सोमेन बर्मा ने घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम और दोस्तपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी।

पुलिस ने रोका तो की फायरिंग
रविवार की सुबह स्वाट टीम प्रभारी को सूचना मिली कि बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को लूटने वाले बदमाश दोस्तपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास की ओर से अंबेडकरनगर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और दोस्तपुर थाने की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच बाइक से दो बदमाश आते हुए दिखे तो टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया।


पुलिस टीम को देखकर दोनों बदमाश बाइक से अलहदादपुर की ओर भागने लगे। टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों की बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इस पर बाइक सवार दोनों बदमाशों ने फायर शुरू कर दिए। जवाबी फायरिंग के बाद टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान अर्जुन पांडेय निवासी सहिनवा और हर्षित मिश्रा उर्फ डग्गू निवासी धरमपुर थाना दोस्तपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से लूटे गए 70 हजार रुपये में से 57 हजार तीन सौ रुपये भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed