{"_id":"63834588ede8084fdcd1a81b7b5cba58","slug":"youth-took-oath-of-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दिलाई गई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दिलाई गई मतदान की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को राष्ट्रीय गीतों के तरानों के बीच युुवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट समेत जिले के विद्यालयों एवं बूथों पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जीआईसी में डीएम व सीडीओ ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए उन्हें वोटर कार्ड भी बांटा। इसके पहले जागरूकता के लिए सुबह प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को राष्ट्रीय व मतदान के गीतों के बीच जिले भर में युवा वोटरों को शपथ दिलाई गई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस राजलिंगम व मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र की मौजूदगी में युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। डीएम व सीडीओ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र शत-प्रतिशत मतदान के लिए और लोगों को भी जागरूक करें। दोनों अधिकारियों ने वोटर बने छात्र-छात्राओं को मतदाता परिचय पत्र भी वितरित किया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय ने युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई। उन्होंने युवा मतदाताओं को परिचय पत्र बांटा व वोट के प्रति सचेत भी किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने भी युवाओें को शपथ दिलाई। इसके पहले मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालयों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। पंत स्टेडियम से निकली प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने रवाना किया। छात्रों की रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पंत स्टेडियम में समाप्त हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गनपत सहाय पीजी कॉलेज में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कूरेभार में प्राचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव, राणा प्रताप पीजी कॉलेज में प्राचार्य एसबी सिंह तथा केएनआई पीएसएस में प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में युवा वोटरों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डॉ. एसके सिंह, डॉ. जयशंकर शुक्ल, डॉ. राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। बूथों पर भी बूथ लेबल ऑफिसरों की मौजूदगी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।