{"_id":"5e95d9208ebc3e767814033b","slug":"youth-of-district-died-in-dubious-condition-in-dubai-sultanpur-news-lko5176721177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जिले के रामनरेश कनौजिया की दुबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में जिले के रामनरेश कनौजिया की दुबई में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। धम्मौर के भाईं सराय गांव के राम नरेश कनौजिया की दुबई में सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को भारतीय दूतावास से इसकी जानकारी जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने प्रधानमंत्री से शव को घर लाने की मांग की है। राम नरेश के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित था।
धम्मौर थाना क्षेत्र के भाईं सराय गांव निवासी राम प्यारे कनौजिया का बेटा राम नरेश कनौजिया (45) दुबई में एक कंपनी में काम करता था। एक वर्ष पूर्व रामनरेश शिवरात्रि के मौके पर घर आया था। इसके बाद रामनरेश वापस दुबई चला गया था। पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस महामारी को लेकर रामनरेश अपने परिवारीजनों से वीडियो कॉल भी करता था।
10 दिनों से रामनरेश की अपने परिवारीजनों से बात नहीं हो पा रही थी। इस बीच परिवारीजनों के मन में संदेह हो रहा था। मंगलवार को भारतीय दूतावास से राम नरेश के घर वालों को जानकारी दी गई कि रामनरेश की मौत हो गई है। रामनरेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भाईं सराय गांव निवासी राम नरेश के परिवार में बुजुर्ग पिता राम प्यारे के साथ ही मां सरजू देवी हैं। बेटे की मौत से सन्न बुजुर्ग पिता राम प्यारे घर के सामने भूमि पर बैठकर पहुंचने वाले हर किसी को निहारते और बार-बार बेटे को वापस लाने की बात पूछते।
राम नरेश की पत्नी तारावती बेसुध है। बड़ा बेटा महेंद्र कुमार, सचिन और बेटी प्रीती पिता की मौत से दहाड़े मारकर रोते दिखे। घर वालों ने बताया कि पिता की मौत की सूचना मंगलवार की सुबह सबसे पहले छोटे बेटे सचिन को मिली।
कंपनी की ओर से बताया गया कि रामनरेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पिता की मौत से आहत बड़े बेटा महेंद्र कुमार ने कहा कि मैं और मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि पापा के शव को घर मंगा दें, जिससे हम उनके अंतिम दर्शन कर सकें।
भाईं सराय गांव में राम नरेश कनौजिया की मौत से गमगीन आस-पास रहने वाले काफी लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। इस बीच राम नरेश के साथ बचपन बिताने वाले लोगों ने बताया कि दुबई में जिस कंपनी में रामनरेश काम करता था। वहां का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुआ था। इससे यह कोरोना संक्रमण से मौत की भी आशंका है। हालांकि इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया है।