फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth injured in bullet injuries in Trauma Center

गोली लगने से घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

Mon, 13 Apr 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in bullet injuries in Trauma Center
सुल्तानपुर। सराय अचल गांव में रविवार को गोली लगने से घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में सोमवार की सुबह मौत हो गई। मौत से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर धावा बोलकर बाइक व फसल फूंक दी। इसके साथ ही एक पोल्ट्री फार्म पर भी हमलाकर तोड़फोड़ की गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के सराय अचल गांव निवासी विनोद यादव को किराना दुकान के पास गांव के ही अंकित सिंह, रोहन सिंह, शुभम और सुशील ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल विनोद को ट्रॉंमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने विनोद के पिता गणेश यादव की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार की सुबह विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई। विनोद की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने हमलावरों के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शेरसिंह की बाइक व सुशील सिंह के घर के बाहर रखी फसल फूंक दी। इससे भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अशोक सिंह की जीप, एक अन्य बाइक व पोल्ट्री फार्म पर भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की।

गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। एसओ कोतवाली देहात शरद कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोतरी की जा रही है। फरार अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed