फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies in collision between bikes, two injured including girl

Sultanpur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, युवती समेत दो घायल

Wed, 30 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between bikes, two injured including girl
धनपतगंज के कोरौं गांव के पास घटनास्थलपर क्षतिग्रस्त बाइकें। 
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। गोसाईगंज के टिहड़ा गांव निवासी शिवपूजन (22) मंगलवार दोपहर दो बजे घर से बाइक से अकेले कूरेभार मार्ग से मिल्कीपुर की तरफ रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

रास्ते में कोरौं चौराहा के पास अचानक सामने से जा रही दूसरी बाइक से वह टकरा गए। दुर्घटना में शिवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मयंक उर्फ हिमांशु श्रीवास्तव (22) निवासी किनौली मिल्कीपुर इनायतनगर जिला अयोध्या और उनके पीछे बैठी तनु कनौजिया (20) निवासी कटावां महमूदपुर, गोसाईगंज घायल हो गईं।
विज्ञापन

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सक ने शिवपूजन व मयंक को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने शिवपूजन को मृत घोषित कर दिया। मयंक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। तनु कनौजिया को सीएचसी धनपतगंज से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मयंक ने भी हेलमेट नहीं पहना था। धनपतगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइकोंं को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed