फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies after being crushed by trolley

Sultanpur News: ट्रॉली से दबकर युवक की मौत

Tue, 02 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by trolley
लंभुआ सीएचसी में लगी भीड़ 
लंभुआ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गुजर रहे ट्रैक्टर की ट्राॅली पर सवार गांधीनगर निवासी मजदूर नीरज (32) अचानक गिर पड़े। उनके ऊपर ट्राॅली का पहिया चढ़ गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, नीरज कस्बे में एक सीमेंट-मोरंग की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से सीमेंट-मोरंग लेकर कहीं जाने के लिए निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीरज ट्रॉली पर बैठा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर जैसे ही लंभुआ सीएचसी के सामने पहुंचा, नीरज ट्राॅली से नीचे पर गिर पड़े। ट्रॉली के पहिये से दबकर नीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गए, सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में मोबाइल तकनीशियन की मौत

सुल्तानपुर। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोहरामऊ फ्लाईओवर के बगल सोमवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोहरामऊ निवासी मोबाइल तकनीशियन विजय कुमार (26) की मौत हो गई। बड़े भाई कमलेश कुमार ने बताया कि विजय की शहर के सुपर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।
सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद विजय बाइक से घर जाने के लिए निकले। लोहरामऊ ओवर ब्रिज के बगल से गुजरते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर विजय की मौत हो गई।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सुपर मार्केट में मंगलवार देर शाम सुंदर लाल व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति की ओर से विजय कुमार के निधन पर शोकसभा हुई। इस दौरान व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखा। सभा में व्यवसायी आनंद पांडेय, विनोद जायसवाल, प्रमोद वर्मा, सौैरभ चौधरी, सचिन शुक्ल, विनोद , जब्बार, मो. हसनैन शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed