{"_id":"64e25afc13d258066a010d66","slug":"youth-died-in-suspicious-circumstances-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1862-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। थाना क्षेत्र मोतिगरपुर के पठखौली गांव में रविवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के बगल स्थित कमरे में पड़ा मिला। कमरे की छत से फंदा भी लटका देखा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पठखौली गांव निवासी दलपति के दो पुत्र अंकित व अमित अपनी मां सिरजना के साथ गांव के छप्परनुमा मकान में रहते थे। उनका बड़ा पुत्र अनूप उर्फ राजकुमार अपने पिता के साथ गांव के बाहर करीब 500 मीटर दूर पक्के मकान में रहता है। सबसे छोटा भाई अमित एक सप्ताह पहले दिल्ली गया था जबकि मझला भाई अंकित (23) घर पर मां के साथ रह रहा था।
रविवार की शाम अंकित की मां सिरजना देवी राजकीय पौधशाला गौरा में काम पर गई थीं। घर के बगल स्थित कमरे में अंकित का शव देखकर उनके होश उड़ गए। उनके चीखने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। अंकित का शव जमीन पर पड़ा था। जबकि छत के हुक से फंदा लटका देखा गया। ठीक सामने छज्जे पर रिकार्डिंग मोड में मोबाइल भी रखा पाया गया है। मृतक के बाबा राम हरख ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राज कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।