{"_id":"68fa6dc95f4f20b2970f6ad2","slug":"young-mans-breathing-stopped-due-to-car-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143058-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार की टक्कर से युवक की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार की टक्कर से युवक की सांसें थमीं
Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के तिंदौली गांव के पास हुई दुर्घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के तिंदौली निवासी मजदूर प्रदीप सोनी (40) बुधवार रात 10 बजे विरैता बाजार से घर जाने के लिए पैदल निकले। टांडा-बांदा हाईवे पर तिंदौली गांव के पास पहुंचते अचानक उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।
घरवालों ने बताया कि देर शाम प्रदीप घर से विरैता बाजार गए थे। रास्ते में तिंदौली कुटिया के पास वह कुछ देर के लिए रुके। कुटिया के पास से वह जैसे ही घर जाने के लिए हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रदीप मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी सितारा देवी (38), पुत्र अंकित (13), अर्पित (12) व पुत्री काव्या (05) का रो-रोकर बुरा हाल है।