{"_id":"5d8a50aa8ebc3e93bf3bc0bd","slug":"yellow-river-water-flowing-over-the-bridge-sultanpur-news-lko483351589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से उफनाई पीली नदी, पुल के ऊपर से बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से उफनाई पीली नदी, पुल के ऊपर से बह रहा पानी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन की बरसात से पीली नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी पुल से ऊपर से बह रहा है। पुल के ऊपर से पानी बहने से करीब चार गांवों का संपर्क कोइरीपुर से टूट गया है।
नदी के जलस्तर में वृद्धि से आस-पास के ग्रामीण चिंतित हैं। लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच आवाजाही कर रहे हैं।
कस्बा क्षेत्र से कोइरीपुर रेलवे स्टेशन रोड के बीच में स्थित मां जालपा मंदिर के बगल से पीली नदी गुजरी है। इस नदी के पुल से सिंघौली, फर्मापुर, रामलाल का पूरा, आनापुर व रामगंज बाजार तक के लोग आवाजाही करते हैं।
पिछले दो दिनों से हो रही बरसात की वजह से पीली नदी उफान पर आ गई है। हालत यह है कि नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। नदी का यह रूप देख ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
पुल के निकट स्थित मां जालपा देवी मंदिर में भी नदी का पानी घुस गया है। लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह से पुल पार कर रहे हैं।