{"_id":"5d8a513d8ebc3e0173477276","slug":"x-ray-report-prepared-from-apollo-in-seven-hospitals-sultanpur-news-lko483353375","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अस्पतालों में मिलेगी अपोलो से तैयार एक्स-रे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अस्पतालों में मिलेगी अपोलो से तैयार एक्स-रे रिपोर्ट
विज्ञापन
गौरीगंज। शासन ने जिला मुख्यालय पर संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत सात सरकारी अस्पतालों में अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के विशेषज्ञों से एक्स-रे रिपोर्ट तैयार कराने की योजना को स्वीकृति दी है।
योजना के लागू होने के बाद विभाग चिह्नित अस्पतालों में एक्स-रे कराने वाले मरीजों को छह घंटे के भीतर टेली रेडियोग्राफी के माध्यम से तैयार जांच रिपोर्ट मुहैया कराएगा।
मरीजों को बेहतर व सुगम स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की कोशिश में जुटा स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई में कार्यरत विशेषज्ञों से तैयार करवाकर देगा।
विज्ञापन
कवायद के तहत प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने सामुदायिक संयुक्त जिला चिकित्सालय के अलावा सीएचसी जामों, तिलोई, जगदीशपुर, भादर, अमेठी व मुसाफिरखाना के अधीक्षक को पत्र जारी किया है।
पत्र में अनुबंध के अनुसार अस्पताल में होने वाले एक्स-रे को टेली रेडियोग्राफी के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से तैयार कराने का निर्देश दिया गया है।
रिपोर्ट तैयार होने में करीब छह घंटे का समय लगने की बात कहते हुए मरीजों को निर्धारित समय के बाद अग्रिम कार्य दिवस मेें मुहैया कराने को कहा गया है। विशेषज्ञों की ओर से रिपोर्ट तैयार करने से जहां मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेेगी, वहीं विभाग रेडियोलॉजिस्ट की कमी से परेशान नहीं होगा।
अब तक जिले के जिन सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे की व्यवस्था थी वहां मरीजों को एक्स-रे तो मिल जाता था लेकिन उसकी कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट नहीं मिलती थी। ऐसा जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते होता है। अब मरीजों को एक्स-रे कराने वाले दिन ही लिखित रिपोर्ट भी मिल सकेगी।