{"_id":"6abeb495a805f00eff050e48","slug":"worker-injured-in-attack-succumbs-family-creates-a-ruckus-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166238-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हमले में घायल मजदूर ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हमले में घायल मजदूर ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बसायतपुर गांव में ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेते सीओ जयसिंहपुर। स्रोत-
जयसिंहपुर। बसायतपुर गांव निवासी टाइल्स मजदूर इंद्राज (35) की लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। घर पर ही शव रखकर परिजन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस के काफी समझाने के बाद दोपहर में परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है।
मृतक के पिता राम जियावन ने बताया कि इंद्राज टाइल्स लगाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। आरोप है कि 25 सितंबर को गांव का ही एक व्यक्ति इंद्राज को अपने साथ ले गया था। इसी दौरान इंद्राज पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने परिजनों से बातचीत की। दोपहर करीब दो बजे समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। तहरीर और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सदमे में आया परिवार
इंद्राज चार भाइयों में सबसे बड़े थे। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी गुड़िया, दो बेटियों, एक बेटे और माता-पिता सदमे में हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। (संवाद)