{"_id":"6a57d178090b00172308f341","slug":"worker-dies-of-electrocution-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160594-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमहट। कोतवाली नगर के तुराबखानी में मंगलवार देर रात एक कार्यक्रम के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से लंभुआ के कुबेर शाह पट्टी निवासी मजदूर अनुराग (21) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अनुराग को ठेके पर काम करने के लिए लंभुआ से यहां बुलाया गया था। परिजनों ने जबरन काम करने का आरोप लगाया है।
कुड़वार के कोलीपुर/सुभाष पट्टी निवासी रिंकू ने बताया कि अनुराग (दुर्गेश) उनका साला था। वह एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने तुराबखानी गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को रात में काम न करने की सख्त हिदायत दी थी। ठेकेदार उन लोगों को खाना देकर चले गए। सभी मजदूर खाना खाकर सो रहे थे। तभी कुछ स्थानीय लोग आए और जबरन काम करने का दबाव बनाने लगे। उसे जबरन लेकर कुछ लोग बिजली का काम कराने के लिए ले गए।
रात करीब 12 बजे अनुराग काम करते समय करंट लगने से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अनुराग की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। परिवार में इस घटना से गहरा शोक है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।