{"_id":"68af650f5613abc1640a63e7","slug":"women-will-also-sell-pesticideswomen-will-also-sell-pesticides-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139634-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कीटनाशक दवा की भी बिक्री करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कीटनाशक दवा की भी बिक्री करेंगी महिलाएं
Thu, 28 Aug 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला किसानों के उत्पादों की खरीदारी व उन्हें खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अपना ढांचा तैयार कर रहा है। विभाग ने इसके लिए नौ महिला किसान उत्पादक संगठन बनाया है। ये संगठन फसलों के बीज, उर्वरक के साथ कीटनाशक दवाओं की भी बिक्री करेंगे।
एनआरएलएम के मुताबिक नौ किसान उत्पादक संगठनों में चार संगठन ने फसलों के बीज, उर्वरक व कीटनाशकों की बिक्री शुरू कर दी है। इन संगठनों की ओर से धान- गेहूं के बीज, उर्वरक व कीटनाशक बेची जा रही है। इसमें दूबेपुर, बल्दीराय व जयसिंहपुर विकास खंड के किसान उत्पादक संगठन हैं। कुड़वार, धनपतगंज, दोस्तपुर, भदैंया विकास खंड के महिला किसान उत्पादक संगठनों से कीटनाशक व खाद व बीज की बिक्री कराने की तैयारी एनआरएलएम की ओर से की जा रही है।
जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद जासेफ ने बताया कि एनआरएलएम की ओर से महिला किसानों को आगे बढ़ाया जा रहा है। महिला किसानों को फसलों का बीज, उर्वरक व कीटनाशक उचित मूल्य पर समय पर उपलब्ध कराने के लिए किसान संगठन बनाए गए हैं। कीटनाशक, उर्वरक व बीज की बिक्री से किसान संगठन की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और महिला किसानों को सुविधा मिलेगी।