{"_id":"6a38303c51e935d28f0fe404","slug":"women-to-produce-organic-manure-will-gain-employment-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-158887-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महिलाएं बनाएंगी जैविक खाद, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महिलाएं बनाएंगी जैविक खाद, मिलेगा रोजगार
Mon, 22 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर के अहिमाने के पास उतुरी गांव में समूह की महिलाएं जैविक खाद, दवा व कीटनाशक बनाएंगी। इन्हें बनाने के बाद महिलाएं ही इसकी बिक्री करेंगी। इस प्रोजेक्ट से होने वाली आमदनी से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दोहरे लाभ वाली योजना तैयार की है। बायो रिसोर्स सेंटर में जैविक खाद, जैविक कीटनाशक व जैविक दवाएं बनाई जाएंगी। इनका उपयोग खेती में होगी। इस कारोबार से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और फसलों में जैविक खाद, कीटनाशक व प्राकृतिक दवाओं के प्रयोग से अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होंगे। एनआरएलएम की ओर से अहिमाने में प्राकृतिक खाद बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए शिक्षा प्रेरणा महिला संकुल समिति का चयन किया गया है।
समिति ने खाद, कीटनाशक व दवा बनाने के लिए 12 महिलाओं का चयन किया है। उपायुक्त एनआरएलएम केडी गोस्वामी ने बताया कि योजना तैयार हो गई है। इसमें विभाग, संकुल समिति व एक संस्था की ओर से पूंजी लगाई जाएगी। बिक्री से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। जल्द ही प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने की तैयारी है।