Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman was murdered with an axe after rape in Sultanpur.

Sultanpur: सुल्तानपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला, नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे पैसे

Fri, 08 Dec 2023 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 08 Dec 2023 06:18 PM IST
सार

नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए पैसे वापस न करने पर युवक ने महिला से दुष्कर्म कर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी के पास से महिला का मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Woman was murdered with an axe after rape in Sultanpur.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अलहादादपुर गांव के पास दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंके गए महिला के शव मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक नौकरी के नाम पर झांसा देने वाली महिला के साथ आरोपी युवक ने पहले दुष्कर्म किया बाद में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अलहदादपुर गांव में कचरे के ढेर में रविवार को एक महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका के गले पर घाव के निशान थे। उसके पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को अलहदादपुर के निकट स्थित एक निजी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की शिनाख्त सूरज कुमार सोनकर निवासी जनऊपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह अलहदादपुर के पास किराये के कमरे में रहता था। मृतका उससे पूर्व से परिचित थी। मृतका ने सूरज से नौकरी दिलाने नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। रुपये मांगने पर वह वापस नहीं कर रही थी। इससे नाराज होकर सूरज ने उसका मोबाइल छीन लिया था।


शनिवार शाम वह अपना मोबाइल मांगने आई थी। कचरे के ढेर के पास सूनसान स्थल पर पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतका का मोबाइल सेट व ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed