फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wishing for happiness by worshipping in pandals

Sultanpur News: पंडालों में पूजा कर खुशहाली की कामना

Tue, 30 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness by worshipping in pandals
जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा का पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। अमेठी शहर के सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन, किठावर, मुंशीगंज, अंतू और दुर्गापुर रोड पर सजे पंडालों में सुबह से देर शाम तक मां के जयकारों के बीच पूजन-अर्चन चलता रहा। शाम की महाआरती में जयकारों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन



ग्रामीण अंचल के देवीपाटन, खेरौना, रायपुर फुलवारी, श्रवणपुर, हरदेवनगर, बारामासी बाजार, गोसाईगंज, भेंटुआ, भादर, संग्रामपुर और महाराजपुर बाजार में प्रतिमाओं का शृंगार कर पूजन किया गया। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के भेल उपनगरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित देवी मां की प्रतिमा के पास महिलाओं ने मां की आरती कर देवी गीत प्रस्तुत किए। वहीं रोड नंबर एक स्थित पूजा पंडाल पर भी श्रद्धालु मां की आराधना करते दिखे। इंडोरामा टाउन शिप प्रांगण के पूजा पंडाल में रविवार की रात प्रतिमा स्थापना के बाद नेत्र पूजन किया गया। टाउनशिप की महिलाओं ने मां के भोग में गोझिया कंपटीशन और छोटे बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के हाजीगंज गांव स्थित मां दुर्गा पंडाल में रविवार को कलाकारों ने भगवान शिव की झांकी, राधा-कृष्ण की रासलीला और भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाहगढ़ के दीवान का पुरवा स्थित श्री नवदुर्गा पूजा समिति के पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। पुजारी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने आरती की। इस मौके पर कृष्ण कुमार तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजलाल अग्रहरि, हरकेश यादव, अर्पित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने विधिविधान से पूजा और आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed