फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Winter mood changed, potatoes get damaged due to frost

Sultanpur News: बदला सर्दी का मिजाज, पाला पड़ने से आलू को नुकसान

Sat, 14 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Winter mood changed, potatoes get damaged due to frost
हांसी(हिसार)। गांव पुट्ठी मंगलखां में शुक्रवार रात को युवक की घुड़चढ़ी में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। एतराज करने पर गांव के ही सरपंच व बीच-बचाव करने आए एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हिसार रेफर किया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। सचिन ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र गांव के सरपंच हैं। उनके गांव में एक युवक की शादी 16 दिसंबर को है। शुक्रवार को गांव में घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। इस दौरान वह उनके घर के आगे से तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पहुंचे। करीब एक से डेढ़ घंटे तक उनके घर के बाहर तेज आवाज में डीजे बजाया। जिस पर उसके छोटे भाई सुबोध ने घर से बाहर आकर डीजे बजाने पर एतराज जताया। इस पर निकासी में मौजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। फिर सचिन खुद वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उनके पिता सरपंच सुरेंद्र वहां पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट की व तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दौरान गांव का युवक टेकचंद बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद आस-पड़ोस के लोग वहां जमा हो गए तो डीजे को बंद करके निकासी में शामिल युवक वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और घायल सरपंच व उसके परिवार के सदस्यों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने पर सरपंच सुरेंद्र व बीच बचाव करने आए व्यक्ति टेकचंद को हांसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। देर रात को सरपंच के समर्थक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अस्पताल में पहुंचे। गांव में फिलहाल स्थिति तनाव पूर्ण है। देर रात 12 बजे तक अस्पताल में दूसरे पक्ष की तरफ से कोई भी घायल उपचार के लिए नहीं पहुंचा। मामले में सूचना मिलने पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप लादी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार को इस मामले में एसपी से मिलेंगे व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके लिए सभी सरपंचों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed