{"_id":"6297b301d66a891d354e3094","slug":"will-be-fined-for-encroachment-again-sultanpur-news-lko6333044118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा अतिक्रमण करने पर देना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा अतिक्रमण करने पर देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के लिए बुधवार को डीएम व डीआईजी/एसपी निकले। विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटवाने के बाद ठेला, गुमटी व पटरी दुकानदारों को चेतावनी दी गई। दोनों अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाने व सामान जब्त करने की चेतावनी दी।
सड़क पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शासन की ओर से दिए गए निर्देश पर बुधवार को डीएम रवीश गुप्ता व डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र पुलिस व अन्य अधिकारियों के साथ सड़क पर उतर पड़े। दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ कोतवाली नगर के पास, कुड़वार नाका, जिला अस्पताल, सब्जी मंडी, पंचरास्ता समेत अन्य मार्गों का जायजा लेते हुए सड़क पर काबिज पटरी, ठेला व गुमटी दुकानदारों को हटवाया।
दुकानदारों को शहर में जीआईसी के पीछे व पंचरास्ता ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए वेंडिंग जोन में अपनी दुकान लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दुकानदारों की सामग्री जब्त करने के साथ जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को ठेला के लिए वेेंडिंग जोन में मानक के हिसाब से स्थल मुहैया कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत डिजिटल लेन-देन शुरू करने के लिए प्रेरित भी किया गया। डीएम ने सभी मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए अभियान जारी रखने का निर्देश एसडीएम सदर, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी व पुलिस को दिया। इस मौके पर संबंधित लोग मौजूद रहे।