{"_id":"6a89f81627bec5636b0e52c9","slug":"emphasis-on-teaching-children-through-stories-and-games-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163401-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कहानी व खेल के जरिये बच्चों को सिखाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कहानी व खेल के जरिये बच्चों को सिखाने पर जोर
Sun, 23 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बालवाटिका बच्चों की शिक्षा प्रभावी बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें नोडल शिक्षक संकुल, नोडल एआरपी और बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने कहानी, खेल, गतिविधियों से बच्चों को सीखने का अवसर देने पर जोर दिया। उन्होंने जादुई पिटारा, वंडरबॉक्स जैसी शिक्षण सामग्री के उपयोग से बच्चों में रुचि बढ़ाने पर बल दिया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षित संदर्भदाता ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करेंगे।
एसआरजी सत्यदेव पांडेय ने बच्चों को दो-तीन अक्षर वाले सरल शब्द और नौ तक की संख्याओं की पहचान पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर अमरनाथ यादव ने बालवाटिका और स्कूल रेडीनेस के संकेतकों की जानकारी दी। विमल कुमार शुक्ला ने कक्षा प्रबंधन, कहानी समय और शिक्षक संदर्शिका के उपयोग पर चर्चा की।