फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   white snake

हरौरा बाजार में निकला सफेद सांप

Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
white snake
सुल्तानपुर: धनपतगंज के हरौरा बाजार में सड़क पर पड़ा सांप। - फोटो : SULTANPUR
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हरौरा मे बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क पर रेंगते एक सफेद रंग के सांप को देख लोग हतप्रभ रह गए। सांप को देखने के लिए हरौरा कस्बे में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कुछ लोगों ने सांप को मार डाला। सूचना के बाद वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर क्षेत्र के हरौरा कस्बे में अचानक एक सफेद रंग का सांप कहीं से रेंगते हुए सड़क के बीचोंबीच आ गया। सफेद रंग का सांप निकलने का पता चलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सांप को देखकर भीड़ में से ही मौजूद कुछ लोगों ने उसे पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

सांप की लंबाई करीब दो मीटर थी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा बृजेश ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा सांप देखा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि सांप की प्रजाति के बारे में कुछ कहना मुश्किल है। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय से इस प्रजाति के सांप के बारे में जानकारी ली जाएगी। फिलहाल यह दुर्लभ प्रजाति का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed