{"_id":"60e715298ebc3ecccb357453","slug":"weather-was-cloudy-all-day-but-no-rain-sultanpur-news-lko5860014110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहे बादल लेकिन बारिश न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहे बादल लेकिन बारिश न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दिन भर बादलों ने डेरा डाले रखा। लेकिन बारिश न होने से लोग निराश हो गए। बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। हालांकि, दिन में धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बदली और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
बारिश के अभाव में धान की रोपाई बाधित हो रही है। किसान निजी नलकूप व राजकीय नलकूप के सहारे धान की रोपाई कराने में जुटे हैं। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 92-90 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 2.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।