फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

कल से हल्की बारिश के आसार

Fri, 20 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
weather
धूप से बचाव करतीं छात्राएं। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 22 से 25 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वैसे शुक्रवार को तापमान में गिरावट के बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। पुरवा हवा चलने के कारण उमस में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए लेकिन 10 बजे से मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी में कोई कमी नहीं आ रही है। तापमान में गिरावट आने के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और 22 से 25 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। सामान्य गति से पुरवा हवा चलेगी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 79-48 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 3.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed