फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weather report of sultanpur

निराश कर रहे बादल

Mon, 06 Jul 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादलों ने लोगों को निराश कर दिया है। आसमान में बादल रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से खेती-किसानी का कार्य पिछड़ने लगा है। सोमवार को भी बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि, दिन में आसमान में बादल रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बदली रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन



सोमवार को सुबह के आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक बादल रहने से धूप नहीं निकली। धूप नहीं निकलने से लोगों गर्मी से कुछ राहत मिल गई। दोपहर बाद बीच-बीच में आसमान से बादल हटने पर कुछ देर के लिए धूप निकल आई। धूप होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में आसमान में छाए बादलों ने लोगों को निराश कर दिया है। बारिश नहीं होने से खेती-किसानी का कार्य पिछड़ने लगा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बदली रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। नरेंददेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed