{"_id":"6633fda0ebf999fb2d037704","slug":"we-will-elect-a-government-that-will-focus-on-employment-medicine-and-education-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112943-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हम चुनेंगे रोजगार, चिकित्सा व शिक्षा पर ध्यान देने वाली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हम चुनेंगे रोजगार, चिकित्सा व शिक्षा पर ध्यान देने वाली सरकार
Fri, 03 May 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पर्यावरण पार्क में बृहस्पतिवार को दोपहर सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने युवाओं से बात की और उनके मुद्दों पर चर्चा की। युवा किस मुद्दे पर मतदान करेंगे। इस पर युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि रोजगार, शिक्षा व चिकित्सा जिले के बड़े मुद्दे हैं। कहा कि हम रोजगार, चिकित्सा व शिक्षा पर ध्यान देने वाली सरकार को चुनेंगे।
तेज बहादुर पाठक ने कहा कि शहर में एक स्टेडियम बना है। कई बार शिलान्यास हो चुका है, लेकिन अभी खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल रही है। सनी मिश्रा ने कहा कि कार्य दृष्टिकोण के हिसाब से देखना चाहिए। स्टेडियम का विकास हुआ है। कुशभवनपुर की जनता इस बार भी सही निर्णय लेगी। सैफ अंसारी ने कहा कि देश के युवा को 10 साल में कुछ नहीं मिला। काला धन वापस नहीं आया। पेपरलीक होने का डर बना है। युवा इससे परेशान हैं। युवाओं के लिए नौकरी, शिक्षा का कोई सिस्टम नहीं है। युवा देश में शांति और भाईचारा चाहते हैं।
सत्यम चौरसिया ने कहा कि युवाओं को रोजगार और शिक्षा निशुल्क चाहिए। रजनीश ने कहा कि हुनरमंद लोगों को काम मिल रहा है। पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि देश में मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य की जरूरत है। शशांक पांडेय ने कहा कि बेरोजगारी के सवाल पर गुमराह किया जा रहा है। मानस तिवारी ने कहा कि अच्छे दिन नहीं आए। बबिता सिंह ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यूपी पुलिस का पेपर मैनें दिया था, जो लीक हो गया। विकास चौरसिया, मोहित साहू, प्रशांत द्विवेदी, सुजीत ओझा, दुर्गेश यादव, जावेद, अश्वनी मिश्र, अंकुर मिश्र, सौरभ निषाद, प्राची तिवारी, गरिमा, शिवांगी, ऋषि मिश्र, रजनीश मिश्र, गिरजा शंकर उपाध्याय, अरुण तिवारी, आशीष मिश्र, अनुज सिंह, अनुज श्रीवास्तव ने भी अपनी राय रखी।