{"_id":"614f5ff18ebc3e01c03b0f6e","slug":"water-supply-sultanpur-news-lko59725120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की 50 हजार आबादी को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की 50 हजार आबादी को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जल निगम की ओर से शहर के दीवानी चौराहे के पास स्थापित 1700 किलोलीटर की पानी की टंकी का संचालन जल्द शुरू होगा। सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब पाइप लाइन से पानी की सप्लाई की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इसमें दो माह का समय लग सकता है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद छह वार्ड की करीब 50 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
शहर में निर्बाध जलापूर्ति के लिए जल निगम ने पांच जोन बनाए हैं। जोन वन बी दीवानी चौराहा के निकट जलकल परिसर में जल निगम ने 1700 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक स्थापित किया है। ओवरहेड टैंक से निर्बाध जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन के विस्तार का कार्य पूरा हो गया है। इस ओवरहेड टैंक से सीताकुंड, लालडिग्गी, सिविल लाइन, बढ़ैयावीर, पल्टनबाजार, शाहगंज वार्ड के साथ विनोबापुरी क्षेत्र तक पाइप लाइन का विस्तार किया जा चुका है। अब ओवरहेड टैंक संचालन के लिए लिए आखिरी चरण का कार्य चल रहा है। इसके हतत पाइप लाइन में पानी की सप्लाई की टेस्टिंग की जा रही है। जल निगम के अधिकारियों का दावा है कि पाइप लाइन में वाटर सप्लाई की टेस्टिंग भी लगभग आधे से अधिक स्थानों पर की जा चुकी है। अभी टेस्टिंग का कुछ कार्य बचा है।
इसके पूरा होते ही ओवरहेड टैंक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नवंबर माह के अंत तक पानी सप्लाई की टेस्टिंग का कार्य भी पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। ओवरहेड टैंक का संचालन शुरू होने से छह वार्ड की करीब 50 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी। जल निगम के अवर अभियंता आशीष वर्मा के मुताबिक कर्मचारियों की टीम जोन वन बी के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में वाटर सप्लाई की टेस्टिंग कर रही है। क्षेत्र बड़ा होने की वजह से समय लग रहा है। पिछले दिनों बारिश की वजह से कुछ काम प्रभावित हुआ था। लक्ष्य के अनुरूप नवंबर माह के अंत तक टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।