फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water is not reaching the tail, farmers in trouble

नहर में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water is not reaching the tail, farmers in trouble
सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड-16 की कूरेभार-सेमरी पुरुषोत्तमपुर नहर की लंबाई करीब 27 किमी है। इस नहर में करीब एक साल से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

टेल तक पानी नहीं पहुंचने से कई गांव के किसान नहर के पानी से खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
कूरेभार से सेमरी होते हुए दोस्तपुर ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर के पास मझुई नदी में मिलने वाली सिंचाई खंड-16 के अंतर्गत संचालित कूरेभार-सेमरी पुरुषोत्तमपुर नहर करीब 27 किमी लंबी है।
विज्ञापन

इस नहर से कूरेभार, जयसिंहपुर व दोस्तपुर ब्लॉक से जुड़े कई गांव के किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इस नहर में पिछले एक वर्ष से टेल तक पानी नही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा चुग्घूपुर निवासी राकेश वर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, हरि मोहन तिवारी, राम नारायण यादव ने बताया कि इस नहर में पिछले एक साल से पानी टेल तक नही पहुंचा है। राजापुर गांव के पास रजबहे का पानी समाप्त हो जाता है। क्षेत्रीय किसान अपनी फसलों की सिंचाई निजी संसाधनों से करने को विवश है।

इस बाबत सिंचाई खंड-16 के अवर अभियंता आनंद प्रकाश विंद ने बताया कि मांग के अनुरूप धनराशि नहीं मिलने के कारण रजबहों और माइनरों की साफ सफाई हेड से टेल तक नहीं हो पाती है। इससे हेड से टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा है। समस्या से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed