फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   warrant issued for shooter vartika singh

निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश

Wed, 22 Jun 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
warrant issued for shooter vartika singh
सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ सीजेएम किरण गौड़ ने जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 24 जून को होगी। मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली से जुड़ा है।
विज्ञापन

रायबरेली की सलोन तहसील में अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय आयुष मंत्री को संदर्भित पत्र में कूटरचना करने और प्रधानमंत्री के नाम पर कूटरचना कर पत्र लिखने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो व अयोध्या जिले के कुमारगंज निवासी रजनीश सिंह को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने वर्तिका सिंह व रजनीश सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जबकि कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो का नाम निकाल दिया था। सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के आदेश को वर्तिका सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीजेएम किरण गौड़ ने पिछले दिनों वर्तिका सिंह के खिलाफ कार्रवाई स्थगित कर दी थी। वादी मुकदमा विजय गुप्ता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि हाईकोर्ट ने पिछले 11 मई को अपने पूर्व में दिए गए आदेश को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदेश की जानकारी होने के बाद भी वर्तिका सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाए। सीजेएम किरण गौड़ ने सुनवाई के बाद वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed