{"_id":"6564e635979ee4159e0a39b4","slug":"waiting-in-trains-on-mumbai-howrah-route-crosses-285-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-5954-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुंबई-हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग 285 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुंबई-हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग 285 के पार
Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले से त्योहार मनाकर लौट रहे लोगों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। जिन लोगों ने तीन से चार महीने पहले वापसी का टिकट लिया था, उनकी सीटों पर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों ने कब्जा जमा लिया। मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों में 28 व 30 नवंबर को सामान्य श्रेणी के टिकट में वेटिंग 285 के पार पहुंच गई है। मजबूरन लोग अधिक वेटिंग का टिकट ले रहे हैं। वहीं तत्काल श्रेणी के टिकट में वेटिंग 50 के ऊपर है।
सोमवार को आरक्षण केंद्र पर 30 नवंबर को मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी टिकट में वेटिंग 285 से अधिक रही। हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12327 कुंभ एक्सप्रेस में वेटिंग 37 रही। नई दिल्ली रूट की सभी ट्रेनें दिसबंर के पहले सप्ताह तक फुल चल रही हैं। कई ट्रेनों में नो रूम है।
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के आदित्य सिंह नई दिल्ली जाने के लिए 8 दिसंबर का टिकट लेने आए थे। इन्हें स्लीपर क्लास में लंबी वेटिंग का टिकट लिया। वहीं तीन दिसंबर के लिए बाबूगंज के प्रिंस ने मुंबई के लिए स्लीपर श्रेणी का टिकट लिया। इनको 285 वेटिंग का टिकट मिला। 29 नवंबर को हावड़ा जाने के लिए आशिक खान आरक्षण केंद्र पर पहुंचे थे। इनको 200 से ऊपर की वेटिंग का टिकट मिला।
विज्ञापन
लंबी वेटिंग का टिकट ले रहे लोग
नई दिल्ली की सभी ट्रेनें नवंबर तक फुल हैं। मुंबई-हावड़ा रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग का टिकट लोग ले रहे हैं। 10 दिसंबर तक ट्रेनों में भारी भीड़ है। इसके बाद ही संचालन सामान्य होने की संभावना है।
-शेर मोहम्मद, सीआरएस