फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Waiting for green signal from Railways for uninterrupted electricity

Sultanpur News: निर्बाध बिजली के लिए रेलवे के ग्रीन सिग्नल का इंतजार

Thu, 09 May 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Waiting for green signal from Railways for uninterrupted electricity
सुल्तानपुर। रेलवे की एनओसी के अभाव में शहर की करीब 40 हजार की आबादी की निर्बाध बिजली आपूर्ति की योजना फंस गई है। रेलवे से इजाजत न मिलने से अभी तक एचटी लाइन का अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू नहीं हो सका है। नतीजतन पांच मोहल्लो के लोग गर्मी बढ़ते ही लोवोल्टेज व कटौती की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन





शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित करौंदिया, पुलिस लाइन, निरालानगर व विवेकनगर समेत अन्य मोहल्लों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने पुलिस लाइन क्षेत्र में एक उपकेंद्र की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पहले से ही डाकखाना उपकेंद्र से संचालित पुलिस लाइन फीडर का बंटवारा कर एक और फीडर लगाने की सहमति भी दे दी है।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक एक और फीडर लग जाने से शहर के पश्चिमी मोहल्लों को आबादी के हिसाब से निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी लेकिन इसकी राह में रेलवे से मिलने वाली एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) रोड़ा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड एक की ओर से ऑनलाइन आवेदन करके रेलवे लाइन के नीचे भूमिगत केबल डालने की इजाजत मांगी जा चुकी है। करीब पखवाड़े भर पहले भेजे गए पत्र पर अभी तक रेलवे से इजाजत न मिलने से पुलिस लाइन का फीडर अलग करने की योजना पर ग्रहण लग गया है।

डाकखाना उपकेंद्र के अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे से कई वर्ष पूर्व सिर्फ एक केबल डाला गया है। केबल खराब होने पर ज्यादा दिक्कत आती है।







एनओसी मिलने के बाद हो सकेगा काम
रेलवे की एनओसी मिलने के बाद ही काम कराया जा सकेगा। डाकखाना उपकेंद्र से रेलवे लाइन के नीचे बढ़ैयावीर मोहल्ले के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन डाली जानी है। अंडरग्राउंड केबल पड़ने के बाद ही फीडर अलग किया जा सकेगा। अभी फिलहाल पूर्व की तरह काम चलाया जा रहा है।
-पवन कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण निगम प्रथम खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed