फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voting will be done under the supervision of paramilitary forces.

Sultanpur News: अर्द्ध सैन्य बलों की निगरानी में होगा मतदान

Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Voting will be done under the supervision of paramilitary forces.
सुल्तानपुर। अर्द्ध सैन्य बलों की निगरानी में जिले की एक नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान कार्य को पूरी कुशलता से निपटाने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स के साथ ही आईटीबीपी व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। 162 मतदेय स्थलों में से संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंग।
विज्ञापन


मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में 15, अति संवेदनशील में 45 एवं संवेदनशील में 57 बूथों को चिह्नित किया है। सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र में 104 मतदेय स्थलों में से 45 संवेदनशील, 20 अति संवेदनशील व छह अतिसंवेदशील प्लस की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन



इसी तरह नगर पंचायत कादीपुर में 10 में से पांच बूथ संवेदनशील व पांच अति संवेदनशील हैं। दोस्तपुर नगर पंचायत में 15 मतदेय स्थलों में से 09 अति संवेदनशील, कोइरीपुर नगर पंचायत में 10 मतदेय स्थलों में से चार अति संवेदनशील व चार अन्य अति संवेदनशील प्लस की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह लंभुआ नगर पंचायत में 23 मतदेय स्थलों में से सात संवेदनशील, सात अति संवेदनशील व पांच अति संवेदनशील मतदेय स्थल हैं। सुरक्षा निगरानी के लिए अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस फोर्स के साथ ही आईटीबीपी व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही मतदान के दौरान मतदान केंद्रों की नियमित निगरानी के लिए एसडीएम, सीओ, ईओ व थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम भी गठित की गई है, जो मतदान की पूरी अवधि में बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखेगी।
पोलिंग बूथ में मोबाइल फोन प्रतिबंधित

मतदान के दौरान कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन बूथ के अंदर लेकर नहीं जा सकेगा। मतदेय स्थल के 100 मीटर के दायरे में वाहनों को खड़ा करना भी सख्ती से प्रतिबंधित होगा। इसके साथ ही प्रत्याशी समर्थक भी अपना चुनावी बस्ता मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे के बाहर ही लगा सकेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मतदेय स्थलों पर बैरिकेडिंग भी कराई गई है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अराजकता करने वालों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed