फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voting for the last phase today

बूथों को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, आज पड़ेंगे वोट

Tue, 08 Dec 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

पंचायत के चौथे व अंतिम चरण का मतदान कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना कर दिया गया। बुधवार की सुबह से चौथे चरण के लिए चार ब्लॉक क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे। ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को आरक्षित वाहनों से रवाना करने के पूर्व उन्हें चुनाव सामग्री वितरित की गई। अधिकारियों ने चारों ब्लॉकों का दौरा करके पोलिंग पार्टियों  को रवाना करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन



अंतिम चरण का मतदान मोतिगरपुर, भदैंया, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा में बुधवार को मतदान कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान कार्मिकों को बूथों पर रवाना करने के पूर्व उन्हें चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। ब्लॉकों से कार्मिकों को आरक्षित वाहनों से बूथों को भेजा गया। इसके पहले पोलिंग पार्टियों को मतदाता सूची, बैलेट  पेपर, बैलेट बॉक्स समेत सभी चुनाव सामग्री वितरित की गई। इस दौरान ब्लॉकों पर कुछ अव्यवस्थाएं भी रहीं। वरिष्ठ अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने भदैंया, लंभुआ व पीपीकमैचा ब्लॉक में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


शाम को उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना भी ली। बताया कि सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों  के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम, एसपी विनय कुमार यादव व प्रेक्षक जगदीश ने भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed