{"_id":"6a89ef3b43b86ff89107fb47","slug":"viral-outbreak-surges-during-monsoon-3280-patients-visit-opd-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163388-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बरसात में वायरल का बढ़ा प्रकोप, ओपीडी में पहुंचे 3280 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बरसात में वायरल का बढ़ा प्रकोप, ओपीडी में पहुंचे 3280 मरीज
Sun, 23 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में 1780 नए मरीजों का पंजीयन हुआ, जबकि 1500 से अधिक पुराने मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। कुल 3280 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।
सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। परचा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक लंबी कतारें लगी रहीं। फिजिशियन कक्ष के बाहर सबसे अधिक भीड़ नजर आई। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अधिकांश मरीजों में गंभीर स्थिति नहीं मिली और सामान्य उपचार से राहत मिल रही है।
भदैंया निवासी राम जनम ने बताया कि वह पांच दिन से बुखार से परेशान हैं। दवा लेने पर कुछ समय राहत मिलती है, लेकिन बुखार फिर लौट आता है। कादीपुर निवासी राम तीरथ ने भी लंबे समय से बुखार ठीक न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन एवं सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ और पौष्टिक भोजन से अधिकांश मरीज ठीक हो रहे हैं। लंबे समय तक तेज बुखार, हालत बिगड़ने या सांस लेने में परेशानी होने पर जांच जरूरी है।