फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers demonstrated by keeping the dead body of a farmer in Dostpur police station

Sultanpur News: दोस्तपुर थाने में किसान का शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by keeping the dead body of a farmer in Dostpur police station
थाने में पुलिस से नोकझोंक के दौरान मौजूद मृतक के परिजन।
दोस्तपुर(सुल्तानपुर)। सुरहुरपुर गांव में शनिवार रात किसान की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने दोस्तपुर थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इधर, मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार-पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सुरहुरपुर गांव निवासी राम खिलाड़ी (52) गांव के मोतीलाल के साथ शनिवार रात खेत गए थे। तभी एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और लाठियों से पीटकर राम खिलाड़ी की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी अमरावती के मुताबिक, शाम को गांव के राम सजीवन वर्मा उनके पति और मोतीलाल को लकड़ी लादने के बहाने घर से ले गए थे। वहां पर राम खिलाड़ी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी दोस्तपुर से घरवाले अन्य ग्रामीणों के साथ शव लेकर दोस्तपुर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए प्रदर्शन किया। परिजन व ग्रामीण हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसके बाद पुलिस व परिजनों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत हुई। जिस पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि अमरावती की तहरीर पर राम सजीवन व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उन्होंने प्रदर्शन की बात से इन्कार किया है। वहीं, इस घटना से राम खिलाड़ी की हत्या से पत्नी अमरावती, पुत्र सचिन (25), अतुल (18), अर्पित (11) व पुत्री सुंदरी (शादीशुदा) (21),जविता (13) सदमे में हैं। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।

पेड़ के विवाद में चली गई जान
दोस्तपुर। राम खिलाड़ी ने दो माह पहले अपना आम का पेड़ राम सजीवन वर्मा को पांच हजार रुपये में बेचा था। घरवालों का आरोप है कि आरोपी ने पेड़ की डाल तो कटवा ली, लेकिन पैसा नहीं दिया। फिर राम खिलाड़ी ने अपना पेड़ दूसरे को बेच दिया। इसी बात से दोनों में तनाव चल रहा था। बेलवारे बाजार में पांच दिन पहले राम खिलाड़ी के साथ रामसजीवन ने हाथापाई की थी।



बयान देने से कतराते रहे पुलिस अधिकारी
दोस्तपुर के सुरहुरपुर गांव में शनिवार रात हुई हत्या के मामले में रविवार दोपहर चार बजे तक पुलिस विभाग के किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया। स्थानीय पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते रहे। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ बेचने के विवाद में हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed