फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vighnaharta reaching the pandals, Netra Pujan today

Sultanpur News: पंडालों में पहुंच रहे विघ्नहर्ता, नेत्र पूजन आज

Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vighnaharta reaching the pandals, Netra Pujan today
शहर के एमजीएस चौराहे से गणेश प्रतिमा लेकर जाते श्रद्धालु
सुल्तानपुर। गणपति महोत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के 63 पंडालों के साथ 350 घरों में भी गणपति बप्पा विराजेंगे। गाजे-बाजे के साथ सोमवार से ही विघ्नहर्ता पंडालों में पहुंचने लगे। बुधवार को गणेश चतुर्थी पर नेत्र पूजन होगा।
विज्ञापन

भगवान गणेश की मूर्ति लेने के लिए मूर्तिकारों के पास भीड़ जुटने लगी है। गाजे-बाजे के साथ किशोर, युवा, महिलाएं रथ व वाहन लेकर विघ्नहर्ता को लेकर पंडाल और घर पहुंच रहे हैं। गणेश पूजा व्यवस्था समिति के मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 63 पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे। इसके अलावा लगभग 350 घरों में गणेशजी की मूर्तियां स्थापित होंगी।
विज्ञापन

श्री गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी व अन्य पदाधिकारी पूजा पंडालों की व्यवस्था कराने में लगे हैं। पूजा पंडाल रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी विद्युत संबंधित समस्याओं के निस्तारण में जुटे हैं। व्यवस्था समिति से जुड़े समीर मयंक, नारायण कसौंधन, प्रिंस कुमार अग्रहरि, हिमांशु गुप्ता, शुभम अग्रहरि, नितिन अग्रहरि, मोहित साहू आदि पदाधिकारी पूजा समितियों के पास जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, बिजली व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed