{"_id":"68bddb710cd8fa9d09073bac","slug":"vegetable-seller-beaten-with-sticks-by-opponents-case-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140362-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सब्जी विक्रेता को विपक्षियों ने लाठी से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सब्जी विक्रेता को विपक्षियों ने लाठी से पीटा, केस दर्ज
Mon, 08 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के राजापुर के पास शनिवार सुबह रंजिश में विपक्षियों ने सब्जी विक्रेता पर लाठी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमकर मारापीटा। हमले में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। गोसाईगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जयसिंहपुर के उपाध्यायपुर निवासी रवींद्र कुमार के मुताबिक, तीन साल से आयुबपुर चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। शनिवार सुबह छह बजे वह अपने घर से मोपेड से सब्जी लाने के लिए अमहट मंडी जा रहे थे। आरोप है कि वह राजापुर के पास पहुुंचे तो वहां पहले से मौजूद योगेंद्र, रवींद्र, अरुण, उत्सव निवासीगण उपाध्यायपुर वर्तमान पता सुकरहिया गोसाईगंज ने रोक लिया। विपक्षियों ने लाठी से हमला कर दिया। राहगीर दिवाकर और पीड़ित के बहनोई विनोद व अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।