फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vaibhav and Prabhu were the winners in boxing

Sultanpur News: बॉक्सिंग में वैभव और प्रखर रहे विजेता

Sat, 30 Nov 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav and Prabhu were the winners in boxing
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक निजी विद्यालय के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला वॉलीबाल संघ सचिव शिव नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार को वॉलीबाॅल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो–खो और एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया गया। बॉक्सिंग में 28 से 30 किलो भार वर्ग में वैभव शर्मा गोल्ड मेडल, हमजा सिल्वर मेडल, 30 से 32 भार वर्ग में साद अहमद गोल्ड व प्रखर सिंह सिल्वर विजेता बने। बालिका भार वर्ग 42 से 45 किलो वर्ग में आकृति सिंह गोल्ड मेडल और रिया सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक 50 किलो भार वर्ग में अनुभव यादव गोल्ड, शाश्वत सिंह सिल्वर विजेता बने। कबड्डी में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रेड हाउस विजेता बना। एथलेटिक्स में ग्रीन हाउस के बच्चों का दबदबा रहा। खो- खो में एलो हाउस ने बढ़िया प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed