{"_id":"68fa6b80785563b86109aca1","slug":"utensils-supplied-children-started-getting-food-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143105-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बर्तनों की आपूर्ति, बच्चों को मिलने लगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बर्तनों की आपूर्ति, बच्चों को मिलने लगा भोजन
Thu, 23 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बर्तन के अभाव में आंगनबाड़ी केंद्रों के वंचित बच्चों को भोजन मिलने लगा है। निदेशालय से धनराशि मिलने पर विभाग ने 250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तनों की आपूर्ति करा दी है। बर्तन पहुंचने पर करीब 12 हजार बच्चों का भोजन बनने लगा है।
बर्तन के अभाव में अभी तक 250 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सूखा राशन वितरित किया जा रहा था। बाल विकास विभाग ने इन केंद्रों पर बर्तनों का सत्यापन कराया था। रिपोर्ट पर बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने प्रति केंद्र 10 हजार रुपये की दर से बर्तन आपूर्ति करने की मंजूरी दी थी।
धनराशि मिलने पर जेम पोर्टल से टेंडर के जरिये विभाग ने फर्म का चयन करते हुए सितंबर में थाली, गिलास, कड़ाही, भगोना, कलछुल व अन्य बर्तनों व एलपीजी सिलिंडर, गैस चूल्हा की आपूर्ति करा दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ये आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों से दूर स्थित हैं। इसलिए बर्तनों की आपूर्ति करते हुए दोपहर का भोजन बनवाना शुरू करा दिया है। मेन्यू के हिसाब से इन केंद्रों पर भी बच्चों को भोजन दिया जा रहा है।