फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uproar over taking the Pradhan Sangh President to the police station

Sultanpur News: प्रधान संघ अध्यक्ष को थाने ले जाने पर हंगामा

Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar over taking the Pradhan Sangh President to the police station
करौंदीकला। परशुरामपुर गांव के प्रधान विजय शंकर श्रीवास्तव को बुधवार रात करीब 12 बजे स्थानीय पुलिस घर से पकड़कर थाने ले गई। यह पता चलने के बाद प्रधान संघ से जुड़े कई लोग स्थानीय थाने पर पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि विजय शंकर श्रीवास्तव करौंदीकला के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रधान संघ के प्रदर्शन में उन्हें शामिल होने के लिए जाना था। इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। यह जानकारी प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कादीपुर विधायक राजेश गौतम को दी। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने थाने में जमकर शोर-शराबा किया। कादीपुर विधायक ने थानाध्यक्ष के पास फोन किया। विधायक के फोन करने के बाद प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed