{"_id":"62468cc82db5de0adf15f5ed","slug":"up-sultanpur-circle-officer-wife-dead-body-found-hanging-in-room-they-done-court-marriage-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: सीओ की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, 2021 में की थी कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: सीओ की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, 2021 में की थी कोर्ट मैरिज
Fri, 01 Apr 2022 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:55 AM IST
सार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका मोनिका पांडेय बीएमएस की छात्रा थी। वह लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। उसके परिवार में एक भाई व माता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर में पुलिस विभाग में तैनात सीओ की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने वर्ष 2021 में कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा के आवास पर शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी मोनिका पांडेय (30) पुत्री राकेश पांडेय निवासी गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन
डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सीओ और उनकी पत्नी ने सात दिसंबर 2021 को लखीमपुर खीरी में कोर्ट मैरिज की थी। प्रथम दृष्टया मामला पंखे से लटक कर आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका मोनिका पांडेय बीएमएस की छात्रा थी। वह लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। उसके परिवार में एक भाई व माता है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। परिवारीजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।